लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ से मचा हाहाकार; 12 जिलें प्रभावित, अब तक 7 लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: June 29, 2023 10:36 IST

असम के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति देखी जा रही है। लोग निचले स्थानों से पलायन करके ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में 12 जिले बाढ़ से प्रभावितबारपेटा जिले में 67, 000 से ज्यादा लोग प्रभावित बाढ़ के कारण 82,000 से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी: भारत के असम राज्य में बाढ़ का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण राज्य में जल-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बहुत से लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है।

असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बाढ़ के कारण अब तक राज्य में सात लोगों की जान चली गई। असम के बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली ने बुधवार को एक जानकारी साझा की जिसके अनुसार, 12 जिलें बाढ़ के कारण बुरी तरह से प्रभावित हैं।

इन 12 जिलों में बजाली, बारपेटा, बिश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, गोलपारा, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और तामुलपुर शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 20 राजस्व मंडल प्रभावित हुए हैं और 395 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राज्य के 78 जिलों या उप-मंडलों में 106 राहत शिविर खोले गए हैं और राज्य के 6 जिलों में प्रभावित जानवरों की कुल संख्या 65,759 है।

राज्य के नागरिकों की मरने की खबर देते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि आज तक मरने वाले की संख्या सात है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 5 जिलों में कुल 5 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। बिश्वनाथ और सोनितपुर जिलों में टूटे तटबंधों की संख्या 2 है।

इसके अलावा राज्य में क्षतिग्रस्त सड़कों की संख्या का भी उल्लेख किया गया है जिसमें बक्सा में 2 और बारपेटा में 22 सड़के शामिल है। इन जिलों में 82,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है।

हालांकि, बताया जा रहा है कि इस साल बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्य पिछले साल की तुलना में कम है। 

टॅग्स :असमभारतमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज