लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से रेप मामला: आखिर जेल में क्यों सुनाया जा रहा है आसाराम के खिलाफ फैसला?

By स्वाति सिंह | Updated: April 25, 2018 09:16 IST

बुधवार को जोधपुर अदालत आसाराम के खिलाफ अपना फैसला सुनाएगी। जोधपुर में मंगलवार से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है और निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

Open in App

जोधपुर, 25 अप्रैल: नाबालिग से बलात्कार मामले के आरोपी आसाराम के खिलाफ बुधवार को जोधपुर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।  मामले की सुनवाई कर रहे जज मधुसूदन शर्मा बुधवार सुबह 8: 30 बजे के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल में ही तैयार किए गए कोर्ट में अपना फैसला सुनाएंगे।  बुधवार 8: 30 बजे मामले की सुनवाई शुरू हो सकती है। कोर्ट ने 7 अप्रैल को ही मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी इसके बाद फैसले को सुरक्षित रखा गया था।  

ये भी पढ़े: आसाराम पर फैसला आज, तीन राज्य हाई अलर्ट पर; जोधपुर में धारा 144 लागू

आखिर क्यों लगेगा जेल में कोर्ट?

7 अप्रैल 2018 में जब मामले स्पेशल एससी-एसटी कोर्ट में बहस पूरी हुई राजस्थान सरकार ने उसी समय हाई कोर्ट में अपील की थी कि आसाराम मामले पर फैसला जेल के अंदर कोर्ट लगाकर सुनाया जाए।  राजस्थान सरकार का यह परामर्श डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के जुर्म में सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब तथा चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के मद्देनजर रख कर दिया गया था।  अपनी अपील के पीछे वसुंधरा सरकार ने हाईकोर्ट के सामने इंटेलिजेंस रिपोर्ट पेश की।  

ये भी पढ़ें: आसाराम पर फैसला आज: जानिए अगस्त 15 से अब तक कब-कब क्या-क्या हुआ-

इंटेलिजेंस रिपोर्ट की मानें तो इसकी आशंका है कि जोधपुर का आम जन-जीवन इस फैसले से प्रभावित हो सकता है।  इसके साथ ही यहां की शांति व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट में आसाराम के समथकों द्वारा हिंसा किए जाने की भी आशंका है।  जिससे सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: आसाराम के फैसले को लेकर तीन राज्यों में बढ़ाई गई सुरक्षा, गुरमीत राम रहीम के फैसले के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर उठाया ये कदमराजस्थान सरकार की इस इंटेलिजेंस रिपोर्ट को ध्यान में रखकर हाईकोर्ट ने जोधपुर कोर्ट को आसाराम मामले में फैसला जोधपुर सेंट्रल जेल के अंदर ही कोर्ट बनाकर फैसला सुनाने का निर्देश दिया है।  

टॅग्स :आसाराम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतAsaram Bapu gets bail: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत

क्राइम अलर्टAsaram Bapu Hospitalised: बलात्कार का आरोपी आसाराम बापू जोधपुर AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचा अस्पताल

भारतआसाराम पैरोल के लिए दूसरी बार राजस्थान उच्च न्यायालय पहुंचा, अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीBandaa Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग से भरपूर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है'

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना