लाइव न्यूज़ :

अगर सीएए-एनआरसी खत्म नहीं किया गया तो यूपी की सड़कों को दिल्ली के शाहीन बाग में बदल देंगे: ओवैसी

By विशाल कुमार | Updated: November 22, 2021 08:55 IST

रविवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी चेतावनी दी कि अगर सीएए और एनआरसी को खत्म नहीं किया गया, तो प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरेंगे और इसे शाहीन बाग में बदल देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने मांग की कि सीएए और एनआरसी को भी वापस लिया जाना चाहिए।अगर खत्म नहीं किया गया, तो प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरेंगे और इसे शाहीन बाग में बदल देंगे।ओवैसी ने कहा कि सीएए संविधान के खिलाफ है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के कुछ दिनों बाद, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को भी वापस लिया जाना चाहिए।

रविवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सीएए और एनआरसी को खत्म नहीं किया गया, तो प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरेंगे और इसे शाहीन बाग में बदल देंगे।

ओवैसी ने कहा कि सीएए संविधान के खिलाफ है अगर भाजपा सरकार ने इस कानून को वापस नहीं लिया तो हम सड़कों पर उतरेंगे और यहां एक और शाहीन बाग बनेगा।

बता दें कि, दिल्ली का शाहीन बाग सीएए और एनआरसी के विरोध का केंद्र रहा था। वहां सीएए के खिलाफ आंदोलन के लिए सैकड़ों महिलाओं ने कई महीनों तक डेरा डाला था, दिल्ली पुलिस ने 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद धरना स्थल खाली करा दिया था।

इसके साथ ही ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा 'नौटंकीबाज' (अभिनेता) बताते हुए कहा था कि गनीमत है कि वह राजनीति में आ गये वरना फिल्म इंडस्ट्री वालों का क्या होता।

ओवैसी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज हैं और गलती से राजनीति में आ गए, वरना बेचारे फिल्म इंडस्ट्री वालों का क्या होता, सारे अवार्ड तो मोदी जी ही जीत जाते।’’

उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरी तपस्या में कमी रह गई, उससे साफ तौर से जाहिर हो रहा है कि आखिर हमारे देश के प्रधानमंत्री कितने बड़े ऐक्टिंगबाज हैं।’’

ओवैसी ने कहा, ''आंदोलन में 750 किसान मर गये फ‍िर भी अपनी जमीन नहीं छोड़ी और डटे रहे, तपस्या उसे कहते हैं और आप (मोदी) कहते हैं कि मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई। अरे मोदी जी अपने आप को हीरो बनाने में आप कभी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।'' उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए मोदी ने काला कानून वापस लिया है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीउत्तर प्रदेशCAAएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)मोदी सरकारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला