लाइव न्यूज़ :

गर्वनर हाउस के वेटिंग रूम में धरने पर बैठे दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

By भारती द्विवेदी | Updated: June 12, 2018 08:20 IST

अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भी धरना पर बैठे हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से धरना पर बैठे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल अपनाी तीन मांगों के साथ लेफ्टिनेंट गर्वनर अनिल बैजल के घर के वोटिंग रूम में धरना दे रहे हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भी धरना पर बैठे हुए हैं।  दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने, चार महीने से हड़ताल कर रहे आईएसएस ऑफिसरों की हड़ताल खत्म करने का निर्देश देने, कामकाज रोक रखऩे के लिए उनपर कार्रवाई की मांग के साथ उनकी कुछ और मांगें भी हैं। 

दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो IAS अफसरों की हड़ताल करने की हिम्मत नहीं होती: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ये कहा है कि जबतक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, वो अपना धरना जारी रखेंगे। बता दें कि अरविंद केजरीवाल सोमवार (11 जून) को अपनी मांगों को लेकर गर्वनर हाउस गए थे। फिर वो और उनके सहयोगी गर्वनर हाउस के वोटिंग रूम में धरना पर बैठ गए। उससे पहले अपनी मांग, आईएएस अधिकारियों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया था- 'आज अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो IAS अफ़सरों की हिम्मत नहीं होती हड़ताल करने की। और घर घर राशन की व्यवस्था कब की लागू हो चुकी होती।'

अपने एक अन्य ट्विट में उन्होंने कहा था- 'कई अधिकारियों ने हमें बताया कि आईएसएस अधिकारियों को हड़ताल वापस न लेने की धमकी दी गई है। पीएमओ दिल्ली में चुनी हुई सरकार के खिलाफ है और एलजी इस विद्रोह को बढ़ावा दे रहे हैं। दिल्ली की जनता कभी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।'

दिल्ली को पूर्ण राज्य की दर्जा देनी की मांग कर रहे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये भी कहा था कि अगर बीजेपी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देती है, तो वो अगले चुनाव में उसके लिए प्रचार करेंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीमनीष सिसोदियाअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज