लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- 'मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2025 18:02 IST

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, दिल्ली के लोगों को बधाई दी और कहा कि ये परियोजनाएं शहर और केंद्र सरकारों के बीच सहयोग का नतीजा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, दिल्ली के लोगों को बधाई दीउन्होंने कहा, ये परियोजनाएं शहर और केंद्र सरकारों के बीच सहयोग का नतीजा हैंआप संयोजक ने कहा, ये उद्घाटन उन लोगों को जवाब है जो कहते हैं कि आप केवल लड़ाई-झगड़े करती है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन की गयी दो परियोजनाओं को दिल्ली के बुनियादी ढांचे के लिए मील का पत्थर बताया और दावा किया कि ये केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच संयुक्त उपक्रम हैं। मोदी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद से यहां न्यू अशोक नगर तक दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से और दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन खंड का उद्घाटन किया। 

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, दिल्ली के लोगों को बधाई दी और कहा कि ये परियोजनाएं शहर और केंद्र सरकारों के बीच सहयोग का नतीजा हैं। केजरीवाल ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘ये उद्घाटन उन लोगों को जवाब है जो कहते हैं कि आप केवल लड़ाई-झगड़े करती है।’’ उन्होंने अपनी पार्टी के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए दावा किया कि आप नेताओं को जेल में डाला गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया, लेकिन उन्होंने अपना ध्यान शासन पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में हमारे कार्यकाल ने यह दिखाया है कि हमने काम को हर चीज से ऊपर रखा है।’’ 

उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का अधिकांश हिस्सा दिल्ली सरकार की आलोचना करने में लगाया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज, प्रधानमंत्री दिल्ली के लोगों और दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कोसते रहे। मैं इसे सुन रहा था, मुझे बुरा लगा। 2020 में प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था - दिल्ली देहात के लोग अभी भी उसके पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।’’ 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मोदी से भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का आग्रह भी किया। सत्तर सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव फरवरी में होने की संभावना है। केजरीवाल ने अपनी टिप्पणी में केंद्र के साथ जारी खींचतान के बीच आप के विकास पर ध्यान केंद्रित करने को रेखांकित किया। 

खबर- भाषा एजेंसी 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र