लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर में 57वें दिन इंटरनेट सेवाएं हर मंच पर बंद, असामाजिक तत्वों ने कई स्थानों पर कारों में तोड़-फोड़ की

By भाषा | Updated: September 30, 2019 15:23 IST

अधिकारियों ने कहा कि भले ही सुरक्षा बल बड़ी संख्या में कश्मीर में तैनात हो लेकिन मोबाइल सेवाओं के निलंबन के अलावा घाटी में कहीं भी कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के कई स्थानों पर कारों में तोड़-फोड़ करने और दुकानदारों को धमकाने के बाद बंद का असर अधिक दिखा।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में मुख्य बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सार्वजनिक वाहन भी सड़क से नदारद रहे। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में कुछ निजी कारें और कुछ अंतर-जिला कैब और ऑटो रिक्शा नजर आएं।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किए जाने के बाद आज सोमवार को लगातार 57वें दिन भी बाजार बंद रहने और सार्वजनिक वाहनों के सड़कों से नदारद रहने से घाटी में जनजीवन प्रभावित रहा।

इस बीच अधिकारियों ने कहा कि भले ही सुरक्षा बल बड़ी संख्या में कश्मीर में तैनात हो लेकिन मोबाइल सेवाओं के निलंबन के अलावा घाटी में कहीं भी कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के कई स्थानों पर कारों में तोड़-फोड़ करने और दुकानदारों को धमकाने के बाद बंद का असर अधिक दिखा।

उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं का संज्ञान लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में मुख्य बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सार्वजनिक वाहन भी सड़क से नदारद रहे। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में कुछ निजी कारें और कुछ अंतर-जिला कैब और ऑटो रिक्शा नजर आएं।

केन्द्र सरकार के पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद से ही कश्मीर के स्कूलों में कक्षाएं प्रभावित हैं। अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के सामान्य संचालन के राज्य सरकार के प्रयास अभी तक रंग नहीं लाए हैं क्योंकि माता-पिता अब भी सुरक्षा कारणों से बच्चों को घर से बाहर भेजने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर में हिंदवाड़ा ओर कुपवाड़ा इलाकों को छोड़ कर कश्मीर में मोबाइल सेवाएं हर जगह निलंबित हैं और लगातार 57वें दिन इंटरनेट सेवाएं हर मंच पर बंद रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत मुख्य धारा के कई नेता अब भी नजरबंद या हिरासत में हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट