लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः गृह मंत्री अमित शाह से मिले डोभाल, कहा-घाटी में हालात सामान्य, 190 स्कूल खुले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 16:30 IST

अजित डोभाल काफी दिनों तक जम्मू-कश्मीर में ही थे और वहां की स्थिति पर करीब से नज़र बनाए हुए थे। अजित डोभाल दो दिन पहले से ही घाटी से दिल्ली लौटे हैं। इस बैठक में अमित शाह, अजित डोभाल के अलावा गृह सचिव राजीव गाबा और गृह मंत्रालय के अन्य बड़े अधिकारी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद इस वक्त कश्मीर में हालात सामान्य है।मीटिंग में जम्मू के हालात पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक जम्मू में जिंदगी पूरी तरह से पटरी पर आ गई है। 

अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर की ताजा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक की। बैठक में बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा, आईबी चीफ अरविंद कुमार सहित गृह मंत्रालय के अन्य बड़े अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में घाटी की ताजा स्थिति का जायजा लिया गया।

बता दें कि अजित डोभाल काफी दिनों तक जम्मू-कश्मीर में ही थे और वहां की स्थिति पर करीब से नज़र बनाए हुए थे। अजित डोभाल दो दिन पहले से ही घाटी से दिल्ली लौटे हैं। 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने पांच अगस्त से प्रशासनिक पाबंदियों से गुजर रहे जम्मू कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर घाटी से लौटने के बाद डोभाल की शाह के साथ यह पहली बैठक है।

वह घाटी में दस दिनों तक रुके थे और वहां उन्होंने हालात पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखा था। एक अधिकारी ने बताया कि एनएसए ने गृहमंत्री को जम्मू कश्मीर की संपूर्ण स्थिति के बारे में बताया। केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और अन्य शीर्ष अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे, जिसमें राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाये गये कदमों की समीक्षा की गयी।

अधिकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में लगायी गयी पाबंदियों से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई। जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को केंद्र द्वारा निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद से पांच अगस्त से संचार संपर्कों और लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगायी गयी है।

हालांकि, जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी के कुछ क्षेत्रों में क्रमिक ढंग से पाबंदियां हटायी गयी हैं लेकिन कई हिस्सों में अब भी प्रतिबंध है। 

रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद इस वक्त कश्मीर में हालात सामान्य है, अबतक हिंसा की कोई खबर नहीं है। मीटिंग में जम्मू के हालात पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक जम्मू में जिंदगी पूरी तरह से पटरी पर आ गई है। हालांकि जम्मू क्षेत्र के कुछ इलाकों में अभी भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं की गई है।

गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर की ताजा हालात को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, एनएनए अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा, आईबी चीफ अरविंद कुमार मौजूद रहे. सूत्रों ने बताया कि खुफिया अधिकारियों ने राज्य की मौजूदा स्थिति से गृह मंत्रालय को अवगत कराया। कश्मीर में 190 स्कूल खुलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल ने स्थिति का जायजा लिया, सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)अमित शाहअजीत डोभालजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज