लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 रद्दः सुरक्षा बलों ने कहा, पाक से लगी सीमा पर रोज 10-15 ड्रोन देखे जा रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 19:21 IST

ऐसे में, मौजूदा निर्देश ये है कि जब भी संभव हो और सीमा में हों तो उन्हें निशाना बनाया जाए और नीचे गिराया जाए।” अधिकारी ने कहा कि ड्रोन देखे जाने के कुछ मामले पूर्व में गुजरात सीमा में भी सामने आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसियां कुछ आधुनिक किस्म के ड्रोन की गतिविधियों को लेकर चिंतित हैं जिनकी पहचान मुश्किल होती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और अन्य केंद्रीय एजेंसियां इन गतिविधियों को लेकर सजग हैं और एंटी ड्रोन तकनीक व संचालन प्रोटोकॉल की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।

जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के रद्द होने के बाद शुरुआती कुछ महीनों के दौरान पाकिस्तान से लगी सीमा पर भारतीय चौकियों से सुरक्षा बलों ने रोजाना कम से कम 10-15 ड्रोन उड़ते देखे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अब हालांकि इसमें कमी आई है और पंजाब तथा जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में इनके नजर आने की संख्या एक से दो रह गई है। ऐसा संदेह है कि यह सीमा पार से निगरानी की एक कवायद है। उन्होंने कहा कि अगस्त पांच और अक्टूबर 2019 के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), स्थानीय पुलिस और अग्रिम इलाकों में तैनात दूसरी एजेंसियों द्वारा दैनिक आधार पर कम से कम 10-15 ड्रोन देखे जाते थे।

उन्होंने कहा कि तत्काल जवाबी कार्रवाई योजना के तहत बीएसएफ और राज्य पुलिस को इन ड्रोनों को तत्काल मार गिराने के निर्देश दिये गए थे। सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हालांकि, ड्रोन को शूट करने या नीचे गिराने के लिये खास हथियार और प्रशिक्षण की जरूरत होती है जो अभी इन एजेंसियों के पास नहीं है।”

उन्होंने कहा, “ऐसे में, मौजूदा निर्देश ये है कि जब भी संभव हो और सीमा में हों तो उन्हें निशाना बनाया जाए और नीचे गिराया जाए।” अधिकारी ने कहा कि ड्रोन देखे जाने के कुछ मामले पूर्व में गुजरात सीमा में भी सामने आए थे।

उन्होंने कहा कि एजेंसियां कुछ आधुनिक किस्म के ड्रोन की गतिविधियों को लेकर चिंतित हैं जिनकी पहचान मुश्किल होती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और अन्य केंद्रीय एजेंसियां इन गतिविधियों को लेकर सजग हैं और एंटी ड्रोन तकनीक व संचालन प्रोटोकॉल की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज