लाइव न्यूज़ :

सेना ने पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:43 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश का पता भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘बीती रात (बृहस्पतिवार) पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की जिसे नियंत्रण रेखा पर हमारी ओर के सैनिकों ने प्रभावी ढंग से गोलीबारी करके विफल कर दिया।’’ आनंद ने बताया कि गोलीबारी के बीच आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र की तरफ भाग गए। मुठभेड़ स्थल पर गहन तलाश अभियान चलाया गया और आतंकवादियों द्वारा छोड़ी गईं कई चीजें बरामद की गईं। इनमें कपड़े, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और पाकिस्तानी निशान वाली दवाएं शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र