लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवाने ने कश्मीर में सैनिकों को किया सतर्क, कहा- किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहें

By भाषा | Updated: February 26, 2020 20:46 IST

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा पर स्थिति, संघर्ष विराम उल्लंघन, हमारी जवाबी कार्रवाई, घुसपैठ निरोधक अभियान और संचालन तैयारियों के बारे में स्थानीय कमांडरों ने सेना प्रमुख को जानकारी दी।’’

Open in App
ठळक मुद्देना प्रमुख के साथ सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई. के. जोशी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. एस. ढिल्लों भी थे। सेना प्रमुख बनने के बाद मंगलवार को पहली बार कश्मीर दौरे पर पहुंचे जनरल नरवाने ने नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों की तैनाती का जायजा लिया।

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवाने ने बुधवार को कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा के पास तैनात सैनिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। सेना प्रमुख बनने के बाद मंगलवार को पहली बार कश्मीर दौरे पर पहुंचे जनरल नरवाने ने नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों की तैनाती का जायजा लिया और इकाइयों का दौरा किया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा पर स्थिति, संघर्ष विराम उल्लंघन, हमारी जवाबी कार्रवाई, घुसपैठ निरोधक अभियान और संचालन तैयारियों के बारे में स्थानीय कमांडरों ने सेना प्रमुख को जानकारी दी।’’ सेना प्रमुख के साथ सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई. के. जोशी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. एस. ढिल्लों भी थे।

उन्होंने सैनिकों से कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहें और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए हर समय तैयार रहें। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऊंचे क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत में जनरल नरवाने ने नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की निगरानी और उनके द्वारा बरती जा रही सतर्कता की प्रशंसा की।’’

सेना प्रमुख को इससे पहले चिनार कोर के कमांडर ने बादामी बाग कैंट में नियंत्रण रेखा और दूरवर्ती क्षेत्रों के इलाकों की स्थिति से अवगत कराया। जनरल नरवाने ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा बलों से भी बातचीत की। 

टॅग्स :भारतीय सेनामनोज मुकुंद नरवानेजम्मू कश्मीरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज