लाइव न्यूज़ :

7468 नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश कुमार ने कहा-स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2025 14:55 IST

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा एवं रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।सरकार का लक्ष्य 12 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का है और इसी कड़ी में स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक बहाली की जा रही है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में 7468 नवनियुक्त एएनएम में से कुछ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा एवं रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं, नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 12 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का है और इसी कड़ी में स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक बहाली की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्त एएनएम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्री ने भी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। वहीं, नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निलेश देवरे सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवालीं एएनएम उपस्थित थीं।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरी और 34 लाख रोजगार के अवसर देने का वादा किया था। इसी कड़ी में राज्य सरकार लगातार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके पहले 29 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 21,391 नव नियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए थे।

वहीं, 21 जून को भी मुख्यमंत्री ने 101 सहायक आर्किटेक्ट को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इससे पहले 9 मार्च को गांधी मैदान में आयोजित विशाल कार्यक्रम में 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। बिहार सरकार ने अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी देने का दावा किया है। शेष बचे करीब 2 लाख पदों पर भी बहाली की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

विभिन्न विभागों में पद सृजन को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं। सरकार का दावा है कि अब तक 34 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं और स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आने वाले दिनों में खाली पदों पर और भी बहालियां की जाएंगी, जिससे बिहार के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र