लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की आय से अधिक संपत्ति मामले में अपील खारिज, सजा बरकरार

By भाषा | Updated: November 4, 2020 13:53 IST

Open in App

रांची, चार नवंबर झारखंड उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में राज्य के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी एवं भाई को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सुनाई गयी पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा को बरकरार रखा।

अदालत ने बुधवार को सजा के खिलाफ उनकी अपीलों को खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति ए के चौधरी ने राय की अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत द्वारा सुनाई गयी सजा को बरकरार रखा। राय के साथ इस मामले में उनकी पत्नी सुशीला देवी व उनके भाई संजय कुमार राय की भी अपील खारिज कर दी गयी।

राय, उनकी पत्नी तथा भाई, तीनों को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दी गयी सजा को उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा है।

राय 2006 से 2008 तक राज्य की मधु कोड़ा सरकार में मंत्री थे।

सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिसंबर, 2016 को 1.46 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उन्हें पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी।

सीबीआई अदालत के इस फैसले के खिलाफ राय एवं उनके परिजनों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारत अधिक खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो