लाइव न्यूज़ :

'देश बदल रहा नहीं, देश बदल गया है', अनुपम खेर ने शेयर किया श्रीनगर के लाल चौक का वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: August 6, 2022 16:51 IST

अनुपम खेर ने कश्मीर के लाल चौक का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि देश बदल गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीनगर के लाल चौक पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोगों को भारत माता की जय का नारा लगाते हुए भी सुना जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने शेयर किया लाल चौक का वीडियोकहा, देश अब बदल गया हैश्रीनगर का लाल चौक ऐतिहासिक स्थल है

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कश्मीर के मशहूर लाल चौक का एक वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में बहुत सारे लोग लाल चौक पर तिरंगा फहराते और बाइक रैली निकालते देखे जा सकते हैं। वीडियो शेयक कर के अनुपम खेर ने लिखा है,'दोस्तों! ये नजारा कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक का है।आज का है!! देश बदल रहा नहीं, देश बदल गया है।जय हो!" वीडियो 5 अगस्त का है।  बता दें कि लाल चौक स्थित घंटाघर एक ऐतिहासिक महत्व की जगह है। 

दरअसल बीते 5 अगस्त को ही कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किए 3 साल पूरे हुए। अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद कश्मीर में क्या बदलाव आए हैं यही दिखाने के लिए अनुपम खेर वीडियो शेयर किया। वाडियो में लोग भारत माता की जय के नारे लगाते भी देखे जा सकते है। अनुपम खेर राष्ट्रवाद और कश्मीर के मु्द्दे पर लगातार बोलने वाले लोगों में से एक हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के सबसे बड़े समर्थकों में अनुपम खेर भी हैं। 

लाल चौक का महत्व

वीडियो में अनुपम खेर ने विशेष रुप से जोर देकर बताया है कि लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया है। दरअसल कश्मीर और भारत की राजनीति में श्रीनगर के लाल चौक का बड़ा महत्व है। भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस स्थान पर वर्ष 1948 में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इसी जगह प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला के बीच समझौता भी हुआ था। अलगाववाद के दौर में कश्मीर में इस जगह पर कई वारदातें भी हुईं। कश्मीर में होने वाले किसी भी आंदोलन की शुरूआत इसी जगह से होती है। अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी कई बार मंच से कह चुके हैं कि अब कोई भी लाल चौक पर शान से तिरंगा फहरा सकेगा। हाल ही में  कारगिल विजय दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल चौक से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई जो कारगिल युद्ध स्मारक तक पहुंची। 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवअनुपम खेरजम्मू कश्मीरSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह