लाइव न्यूज़ :

The Kashmir Files: अनुपम खेर ने कहा, 'कश्मीरी पंडितों को डर लगता है कि उन्हें मार दिया जाएगा, इसलिए वो वापस जाने में डरते हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 15, 2022 21:42 IST

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अनुपम खेर ने कहा कि विस्थापितों के दोबारा वापसी में अभी और समय लगेगा। लोग उन जगहों पर वापस नहीं जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें जान का खौफ है। वे सुरक्षित माहौल का इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने कहा कि कश्मीरी पंडित अपनी जड़ों की ओर वापस जाना चाहते हैं लेकिन डरते हैं अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय ने कभी भी हिंसा के लिए बंदूक नहीं उठाईवे शिक्षा में विश्वास करते हैं, कला और संस्कृति में विश्वास करते हैं, अपने देश में विश्वास करते हैं

दिल्ली: कश्मीर विस्थापितों में से एक और 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीरी पंडित अपनी जड़ों की ओर वापस जाना चाहते हैं लेकिन वो इस बात से डरते हैं कि उन्हें मार दिया जाएगा।

अनुपम खेर ने कहा, "विस्थापितों के दोबारा वापसी में अभी और समय लगेगा। लोग उन जगहों पर वापस नहीं जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें जान का खौफ है। वे सुरक्षित माहौल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कश्मीरी पंडित समुदाय को देखें तो उन्होंने कभी बंदूक नहीं उठाई। वे सभी 30-32 सालों से अपनी जमीन से दूर जीवित रहे क्योंकि वे शिक्षा में विश्वास करते हैं, कला और संस्कृति में विश्वास करते हैं। कश्मीरी पंडित उस देश पर विश्वास करते हैं, जहां वो रहते हैं।"

11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' ने विवादों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में अनुपम खेर एक महत्वपूर्ण रोल में हैं।

'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हुए अत्याचारों को बयां कर रही है। जब घाटी में बड़े पैमाने पर कश्मीरी पंडियों का कत्ल-ए-आम किया गया और आतंकियों ने उन्हें रातों-रात अपना घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए अनुपम खेर ने फिल्म के कारण कश्मीरी पंडितों के घर वापसी की संभावनाओं के बारे कहा कि इसमें अभी और वक्त लगेगा। खेर ने कहा, "हमें आजाद होने में लगभग 200 साल लगे। आजादी की लड़ाई में लाखों लोग मारे गए, हमने आजादी का इंतजार किया। उससे पहले  800 सालों तक हम मुगलों के गुलाम थे, उसके बाद अंग्रेजों के रहे। लगभग तीन साल पहले धारा 370 हटी। दो साल कोरोना खा गया। उस बीच यह फिल्म आ गई है। घर वापसी में अभी थोड़ा समय लगेगा। हम यहां किसी सरकार का बचाव करने के लिए नहीं हैं लेकिन अगर किसी सरकार ने धारा 370 को खत्म किया तो यह बढ़िया काम है। अगर प्रधानमंत्री ने फिल्म देखने के लिए अपील की है, तो मैं इसके लिए उनकी सराहना करता हूं।"

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर ने पुष्करनाथ के रूप में काम किया है, वहीं ब्रह्मा दत्त के रूप में मिथुन चक्रवर्ती, कृष्ण पंडित के रूप में दर्शन कुमार, राधिका मेनन के रूप में पल्लवी जोशी, श्रद्धा पंडित के रूप में भाषा सुंबली और फारूक मलिक उर्फ ​​बिट्टा के रूप में चिन्मय मंडलेकर शामिल हैं।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सअनुपम खेरआतंकवादीकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज