लाइव न्यूज़ :

अनूप कुमार सिंह NSG के नए महानिदेशक नियुक्त, गुजरात कैडर के 1985 बैच के हैं IPS अधिकारी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 29, 2019 18:56 IST

अनूप कुमार सिंह गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अनूप की नियुक्ति 'ब्लैक कैट्स कमांडो बल' के डीजी के तौर हुई है। उनकी नियुक्ती को भारती की नरेंद्र मोदी सरकार ने हरी झंडी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के नए महानिदेशक के तौर पर नियुक्ती हुई है।अनूप कुमार सिंह गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अनूप की नियुक्ति 'ब्लैक कैट्स कमांडो बल' के डीजी के तौर हुई है।

आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के नए महानिदेशक के तौर पर नियुक्ती हुई है। अनूप कुमार सिंह गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अनूप की नियुक्ति 'ब्लैक कैट्स कमांडो बल' के डीजी के तौर हुई है। उनकी नियुक्ती को भारती की नरेंद्र मोदी सरकार ने हरी झंडी दी है।  

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के आधिकारिक हैंडल से नए महानिदेशक अनूप कुमार सिंह के स्वागत में ट्वीट किया गया। एनएसजी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ''श्री अनूप कुमार सिंह, आईपीएस ने 28 अक्टूबर 2019 को एनएसजी की कमान संभाल ली। द ब्लैक कैट्स नए डीजी का स्वागत करते हैं और उनकी नेतृत्व में अधिक से अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने की आशा करते हैं।''

यह पद तेलंगाना कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुदीप लखटकिया की सेवानिवृत्ति के बाद पिछले दो महीने से खाली पड़ा था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘यह नियुक्ति पद संभालने की तारीख से 30 सितंबर 2020 तक या अगले आदेश तक होगी।’’

एनएसजी की स्थापना 1984 में आतंकवादी तथा हाइजैक जैसी घटनाओं से निपटने में संघीय आकस्मिक बल के तौर पर हुई थी।

इस बल के कमांडो के देशभर में पांच केन्द्रों में हैं। इसके अलावा उनका मुख्य कार्यालय गुड़गांव के मानेसर में है। वे कुछ हाई प्रोफाइल वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में भी तैनात हैं। 

पिछले 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 'ब्लैक कैट्स कमांडो' बल के महानिदेशक के रूप में अनूप कुमार सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

टॅग्स :नेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड (एनएसजी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज