लाइव न्यूज़ :

पिछले 15 दिनों में ओडिशा में हुई तीसरे रूसी नागरिक की मौत, मालवाहक जहाज पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 3, 2023 12:34 IST

ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक पखवाड़े में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

Open in App
ठळक मुद्देजगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई (51) मृत मिला।सर्गेई पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहे जहाज एमबी अलदना का मुख्य अभियंता था।जहाज के अपने कक्ष में वह सुबह साढ़े चार बजे मृत पाया गया।

पारादीप (ओडिशा): एक अन्य रूसी नागरिक का शव मालवाहक जहाज पर पाया गया। मृतक की पहचान मिलियाकोव सर्गेई के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि सर्गेई जहाज के मुख्य अभियंता थे। पुलिस ने बताया कि समुद्री पुलिस अन्य वैधानिक अधिकारियों के साथ जांच करेगी और उसके बाद ही अंतिम रिपोर्ट उपलब्ध होगी। ये ओडिशा में पिछले 15 दिन में तीसरे रूसी की मौत का मामला है। 

जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई (51) मृत मिला। जहाज के अपने कक्ष में वह सुबह साढ़े चार बजे मृत पाया गया। मौत की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पीटीआई के अनुसार, पारादीप पत्तन न्यास के अध्यक्ष पीएल हरानंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

बताते चलें कि इससे पहले दिसंबर के उत्तरार्द्ध में दक्षिणी ओडिशा के रायगढ़ शहर में एक सांसद सहित दो रूसी पर्यटक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। रूसी सांसद पावेल एंटोव (65) की 24 दिसंबर को होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई थी, जबकि व्लादिमीर बाइडेनोव (61) 22 दिसंबर को होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। ओडिशा पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ओड़िसारूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला