लाइव न्यूज़ :

असम में प्लास्टिक की बोतलों से बनेगा आंगनवाड़ी केंद्र, 3.46 लाख रुपये आएगी लागत

By भाषा | Updated: February 8, 2020 16:46 IST

जिला अतिरिक्त उपायुक्त आर के दाम ने बताया कि सिंघला इलाके के लाला ब्लॉक में 3.46 लाख रूपये की लागत के आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

Open in App

असम के हैलाकांडी जिले में एक आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण जैविक रूप से नष्ट नहीं होने वाले अपशिष्ट पदार्थ और मिट्टी से भरी हुई प्लास्टिक की बोतलों से किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिला अतिरिक्त उपायुक्त आर के दाम ने बताया कि सिंघला इलाके के लाला ब्लॉक में 3.46 लाख रूपये की लागत के आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अलावा यूएनडीपी, राज्य शिक्षा, सामाजिक कल्याण और पीडब्ल्यूडी विभाग इस परियोजना का हिस्सा हैं।

अधिकारी ने कहा कि कचरे भरी बोतलों को जोड़ने के लिए तरल सीमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। इन जैविक ईंटों(कचरे भरी बोतलों) में छिद्र बना कर कमरे को भूकंप रोधी बनाया जाएगा। ‘प्लास्टिक बोरजन अभियान’ के तहत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक कार्यशाला और एक रैली का आयोजन किया था जिससे प्लास्टिक की बोतलों को इकोब्रिक में परिवर्तित करने के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके।

जिला प्रशासन ने पहले से ही 'प्लास्टिक बैंक' स्थापित किए हैं, जहां लोग एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं को जमा कर सकते हैं जिन्हें बाद में जैविक ईंटों में बदल दिया जाएगा।

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos