लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल CRPF के महानिदेशक का पदभार संभाला माहेश्वरी ने, फरवरी 2021 में होंगे सेवानिवृत्त

By भाषा | Updated: January 15, 2020 12:41 IST

उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी माहेश्वरी को 13 जनवरी को सीआरपीएफ के नए प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था। उनके पूर्ववर्ती आर.आर. भटनागर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। भटनागर की सेवानिवृत्ति के बाद सीआरपीएफ का अतिरिक्त प्रभार आईटीबीपी के महानिदेशक एस.एस. देशवाल को सौंपा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि बल के नए प्रमुख को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।माहेश्वरी इससे पहले तक गृह मंत्रालय में विशेष सचिव पद पर थे।

आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के नए महानिदेशक का पदभार संभाला।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी माहेश्वरी को 13 जनवरी को सीआरपीएफ के नए प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था। उनके पूर्ववर्ती आर.आर. भटनागर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। भटनागर की सेवानिवृत्ति के बाद सीआरपीएफ का अतिरिक्त प्रभार आईटीबीपी के महानिदेशक एस.एस. देशवाल को सौंपा गया था।

माहेश्वरी ने उनसे सीआरपीएफ का प्रभार ले लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माहेश्वरी को लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीआरपीएफ के मुख्यालय में सीआरपीएफ की कमान रस्मी तौर पर सौंपी गई। वह अगले वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त होंगे।

अधिकारी ने बताया कि बल के नए प्रमुख को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। माहेश्वरी इससे पहले तक गृह मंत्रालय में विशेष सचिव पद पर थे। वह सीआरपीएफ में महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक पद पर रह चुके हैं। सीआरपीएफ 3.25 लाख कर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है। यह देश का अग्रणी आंतरिक सुरक्षा बल भी है। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहसीआरपीएफजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल