लाइव न्यूज़ :

अनंत कुमार का अंतिम संस्कारः शव यात्रा में 'राम नाम सत्य है' से ज्यादा गूंजा- भारत माता की जय

By भाषा | Updated: November 13, 2018 12:47 IST

केंद्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अनंत कुमार का अंतिम संस्कार किए जाने की घोषणा की है। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक कुमार के भाई नंद कुमार ब्राह्मण रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार करेंगे। 

Open in App

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को नेताओं एवं आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अनंत कुमार का सोमवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। 

सोमवार सुबह से बसवनागुड़ी स्थित उनके आवास में रखे गए उनके पार्थिव शरीर को एक सज्जित सैन्य वाहन में मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय जगन्नाथ भवन ले जा गया। इस दौरान सेना के तीन अंगों- थलसेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मी मौजूद रहे। 

उनकी शव यात्रा समर्थकों की नारेबाजी के साथ शुरू हुई जो इस दौरान “भारत माता की जय”, “अनंत कुमार अमर रहें” के नारे लगाते रहे।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी महासचिव मुरलीधर राव भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे जहां मातम पसरा हुआ था।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा, आर अशोक, के एस ईश्वरप्पा, अनुराग ठाकुर, प्रहलाद जोशी समेत भाजपा के कई नेता और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। यहां उनके पार्थिव शरीर को करीब एक घंटे तक रखा जाएगा। 

कुमार के शव को इसके बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले नेशनल कॉलेज ग्राउंड में रखा जाएगा जहां आम जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेगी। इसके बाद दोपहर में चामराजपेट शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

राजकीय सम्मान के साथ होगा अनंत कुमार का अंतिम संस्कार

केंद्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ कुमार का अंतिम संस्कार किए जाने की घोषणा की है। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक कुमार के भाई नंद कुमार ब्राह्मण रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार करेंगे। बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद 59 वर्षीय कुमार ने श्री शंकरा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में सोमवार तड़के अंतिम सांस ली।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, हर्षवर्धन, राधा मोहन सिंह, रामदास अठावले, महेश शर्मा, अश्विनी कुमार चौबे और रामकृपाल यादव समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को कुमार को श्रद्धांजलि दी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात वाराणसी से विमान से सीधे यहां पहुंचे और बसवनागुड़ी स्थित कुमार के आवास गए और कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

टॅग्स :अनंत कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज