लाइव न्यूज़ :

अगले कुछ दिनों में काम शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:54 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून फिल्म एवं टीवी उद्योग को कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हए काम शुरू करने की महाराष्ट्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह जल्द ही काम शुरू करेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने पांच जून को अनलॉक प्रक्रिया के तहत कई कदमों की घोषणा की थी। मनोरंजन उद्योग को शाम बजे तक कोविड-19 संबंधी तमाम सुरक्षा नियमों के साथ शूटिंग करने की इजाजत मिल गई है।

अभिनेता (78) ने महाराष्ट्र और दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर राहत मिलने की बात कही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र और दिल्ली में स्थिति अब बेहतर है…अब संक्रमण के मामलों में कमी हो रही है और प्रतिबंधों में भी कुछ छूट मिलने के आदेश आए हैं। चुनिंदा गतिविधियों को भी मंज़ूरी मिली है लेकिन एहतियात का पालन करना चाहिए। मास्क, सामाजिक दूरी, टीकाकरण और हाथ धोना… सब जारी रहना चाहिए।’’

बच्चन ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में फिल्म सेट पर काम शुरू कर सकते हैं। अभिनेता ने कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘गुडबाय’ की पूरी टीम को टीके लग सकते हैं और टीम सभी एहितायत रख रही है।

वहीं अभिनेता ने कहा कि वह परोपकारी कार्य जारी रखेंगे और कोविड-19 से संबंधित राहत कार्य के लिए जरूरी सहायता प्रदान करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे