लाइव न्यूज़ :

VIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: December 10, 2025 20:40 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर कड़ा ऐतराज जताया।

Open in App
ठळक मुद्देAmit Shah vs Rahul Gandhi Clash: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

Amit Shah vs Rahul Gandhi Clash: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर कड़ा ऐतराज जताया। चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि संविधान का अनुच्छेद 327 निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची तैयार करने का पूरा अधिकार देता है।

गृह मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या देश की सत्ता का फैसला घुसपैठिए करेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी विदेशी नागरिक भारत के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल न दे सके। उन्होंने कहा कि भारत में मतदान का अधिकार सिर्फ देश के नागरिकों को ही मिल सकता है।

चुनाव सुधारों पर अपनी बात रखते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 5 नवंबर 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि हरियाणा में एक ही घर से 501 वोट डाले गए। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस आरोप की जांच के बाद स्पष्ट कर दिया कि न तो वह घर फर्जी था और न ही मतदाता।

इस मुद्दे पर संसद में माहौल उस समय गर्म हो गया जब अमित शाह के भाषण के बीच राहुल गांधी अपनी सीट से खड़े हो गए और वोट चोरी का आरोप दोहराने लगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर खुलकर बहस होनी चाहिए और उन्होंने गृह मंत्री को इस मुद्दे पर तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहस की चुनौती दी। इस पर गृह मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि संसद किसी की व्यक्तिगत इच्छा से नहीं चलती और वे अपने भाषण का क्रम खुद तय करेंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला