लाइव न्यूज़ :

झारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2026 17:44 IST

समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच, भाई प्रणव राजवर्धन ने 12 अप्रैल को घर के बाथरूम में ही चिता सजा दी। उसने रजाई, तकिए और कपड़ों का इस्तेमाल कर शव को जलाने की कोशिश की। जब घर से भारी धुआं और जलने की दुर्गंध फैलने लगी, तब जाकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Open in App

रांची: झारखंड के धनबाद में गोविंदपुर की एक आवासीय कॉलोनी में एक तलाकशुदा महिला लिपिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद भाई प्रणव राजवर्धन को मजबूरन घर में शव को जलाने का मामला सामने आया है। दरअसल, बहन की मौत के बाद प्रणव राजवर्धन ने अंतिम संस्कार के लिए पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच, भाई प्रणव राजवर्धन ने 12 अप्रैल को घर के बाथरूम में ही चिता सजा दी। उसने रजाई, तकिए और कपड़ों का इस्तेमाल कर शव को जलाने की कोशिश की। जब घर से भारी धुआं और जलने की दुर्गंध फैलने लगी, तब जाकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

बताया जाता है कि 8 अप्रैल को हुई इस मौत के बाद मृतका का शव पांच दिनों तक घर के अंदर ही पड़ा रहा। इस दौरान घर में उसका भाई प्रणव राजवर्धन मौजूद था, लेकिन आर्थिक तंगी या सामाजिक अलगाव के कारण शव का उचित निपटान नहीं हो सका। वहीं, घर में शव जलाने की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां का मंजर देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने तत्काल आग बुझाई और बाथरूम से शव के अवशेष बरामद किए। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वैज्ञानिक पिता की मृत्यु के बाद से यह परिवार गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहा था। पुलिस ने जले हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि लिपिका की मौत प्राकृतिक थी, आत्महत्या थी या उसकी हत्या की गई। भाई-बहन के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं और रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह मानसिक अवसाद और सामाजिक उपेक्षा का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

टॅग्स :झारखंडDhanbad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल