लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा के रास्ते में आधी रात को भूस्‍खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 3 घायल

By भाषा | Updated: July 4, 2018 02:07 IST

जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर धरती फटने से चार पुरूषों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुये है।

Open in App

श्रीनगर, 4 जुलाई: जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर मंगलवार आधी रात भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा , ‘‘ बालटाल मार्ग पर रेलपत्री और बरारीमार्ग के बीच भूस्खलन हुआ। ’’  उन्होंने कहा कि चार पुरूषों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुये है।

अमरनाथ यात्राः आतंकियों ने पिछले 25 साल में 80 श्रद्धालुओं को उतारा मौत के घाट

उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और शवों को बालटाल आधार अस्पताल लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस , अन्य सुरक्षा बल तथा बचाव एजेंसियां काम में जुटे हैं। 

बालटाल आधार शिविर पर अचनाक बाढ़ आई

मंगलवार दिन में जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर बालटाल के कार पार्किंग स्थल पर अचानक से बाढ़ आ गई , लेकिन घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के कार पार्किंग स्थल पर मामूली बाढ़ आ गई। गाद को हटाने का काम करने के साथ ही पानी को निकालने के लिए रास्ता बना या जा रहा है । सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग अलर्ट है। छोटे वाहनों को सोनमार्ग पर ट्रक यार्ड ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पुलिस के साथ मौके पर है।

अबकी अमरनाथ यात्रा में पहले ही हो चुकी है छह श्रद्धालुओं की मौत

कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के लिये जाने के दौरान अब तक अलग - अलग कारणों से छह श्रद्धालुओं की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में फिवालायम की रहने वाली थोटा राधनम नामक 75 वर्षीय महिला की आज सुबह बालताल आधार शिविर की एक सामुदायिक रसोई में मौत हो गयी। आशंका है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के अनंतपोरा के रहने वाले राधा कृष्ण शास्त्री (65) की भी गुफा के निकट संगम में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। उन्होंने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिये मृतक श्रद्धालुओं के शवों को बालताल आधार शिविर अस्पताल में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के रहने वाले पुष्कर जोशी कल बराड़ीमार्ग एवं रेलपथरी के बीच पहाड़ से पत्थरों के गिरने के चलते घायल हो गये। आज सुबह अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

अमरनाथ यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों की भागीदारी बेहद कम, आखिर क्यों नहीं दिखाते उत्साह?इसके साथ ही इस साल यात्रा के दौरान मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर छह हो गयी। इससे पहले बीएसएफ के एक अधिकारी , एक यात्रा स्वयंसेवी एवं एक पालकी ढोने वाले की मौत हुई थी। 

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज