लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2022: तीर्थयात्रियों को ITBP के जवान दे रहे है ऑक्सीजन, पिला रहे है रास्ते में पानी, कंधे पर सहारा देकर करा रहे है यात्रा पूरी, देखें तस्वीरें

By आजाद खान | Updated: July 3, 2022 14:03 IST

Amarnath Yatra 2022: अधिकारियों ने बताया कि आज पांचवा जत्था रवाना हो गया है जिसमें बालटाल जाने वाले 2,618 तीर्थयात्री सबसे पहले भगवती नगर शिविर से 121 वाहनों में तड़के साढ़े तीन बजे रवाना हुए, इसके बाद 205 वाहनों से 6,155 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा के लिए आज पांचवा जत्था रवाना हो गया है। इस जत्थे में 8,700 से अधिक तीर्थयात्री रवाना हुए है। तीर्थयात्रियों की मदद के लिए ITBP के जवान भी सामने आए है।

Amarnath Yatra 2022:अमरनाथ यात्रा के दौरान ITBP के जवान जरूरतमंद तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे है। ऊंचाई वाले स्थानों पर यात्रा के कारण अगर किसी तीर्थयात्री की हालत खराब हो रही है तो उन्हें ऑक्सीजन भी दे रहे है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे ITBP के जवान जरूरतमंद तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे है। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए आज 8,700 से अधिक तीर्थयात्रियों रवाना हुए है। 

 ITBP के जवान कैसे कर रहे है तीर्थयात्रियों की मदद

तस्वीरों में यह देखा जा रहा है कि ITBP के जवान बुजुर्गों को पानी पिला रहे है और जिन लोगों को चढ़ने में दिक्कत आ रही है, उन्हें कंधे का सहारा देकर उनके स्थान तक ले जा रहे है। यही नहीं जवान घायलों को अस्पताल भी ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। इसके साथ जिन लोगों को मामूली चोंटे आई है, उनका वे प्राथमिक उपचार भी कर रहे है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, 2 जुलाई तक इन ITBP के जवानों ने अबतक 50 से अधिक लोगों को ऑक्सीजन की सेवा दी और उनके सांस लेने की परेशानी को दूर की है। Ep

आज 5वां जत्था हुआ रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए 8,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार को यहां आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ तीर्थस्थल के लिए रवाना हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 326 वाहनों के काफिले में यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए है। 

उन्होंने कहा कि बालटाल जाने वाले 2,618 तीर्थयात्री सबसे पहले भगवती नगर शिविर से 121 वाहनों में तड़के साढ़े तीन बजे रवाना हुए, इसके बाद 205 वाहनों से 6,155 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ। 

1924 महिलाएं ने किया है पहलगाम का रख

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम के लिए रवाना हुए 6,155 तीर्थयात्रियों में 1,924 महिलाएं, 12 बच्चे और दो ट्रांसजेंडर हैं, जबकि बालटाल जाने वाले समूह में 709 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ, 29 जून से घाटी के लिए भगवती नगर आधार शिविर से कुल 31,987 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं। आपको बता दें कि यह यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्राआईटीबीपीहिमालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज