लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की विमान से 22,800 रुपये चोरी होने का आरोप, प्राथमिकी के लिए दिया थाने में आवेदन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2025 16:57 IST

दिल्ली से पटना की एयर इंडिया की विमान (एआई 2633) से सफर कर रहे बिहार के बक्सर जिले के निवासी नंद कुमार तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके चेक-इन बैग से 22,800 रुपये चोरी किए गए हैं।

Open in App

पटना:एयर इंडिया के विमान के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब विमान में चोरी की घटना सामने आई है। दिल्ली से पटना की एयर इंडिया की विमान (एआई 2633) से सफर कर रहे बिहार के बक्सर जिले के निवासी नंद कुमार तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके चेक-इन बैग से 22,800 रुपये चोरी किए गए हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। 

नंद कुमार तिवारी बक्सर जिले के बैरी गांव का रहने वाले हैं। पीड़ित ने बताया कि बीती 17 अप्रैल को उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से पटना की यात्रा की थी। इस दौरान उनके बैग में 25,000 रुपये नकद सहित अन्य सामान था। पटना पहुंचने पर बैग खोलने पर उन्हें सिर्फ 2,000 रुपये मिले। बैग के साथ छेड़छाड़ साफ झलक रही थी। आनन-फानन में उनके बेटे कुमार अभिज्ञान ने ईमेल के जरिए एयर इंडिया विमानन कंपनी, पटना एयरपोर्ट और दिल्ली हवाई अड्डे पर शिकायत की थी। 

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया ने उनकी शिकायत पर जवाब देते हुए मूल्यवान वस्तुओं को चेक-इन बैगेज में नहीं रखने की सलाह दी और बताया कि ऐसी वस्तुएं उनकी क्षतिपूर्ति नीति के तहत कवर नहीं होती हैं। पीड़ित का कहना है कि इसको लेकर प्राथमिक के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है।

टॅग्स :एयर इंडियाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव