लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में भयानक सर्दी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, जानिए आज का तापमान

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 24, 2018 18:21 IST

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शहर में करीब 11 वर्ष में यह सबसे कम तापमान रहा है।

Open in App

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात तापमान 11 साल में सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे सोमवार को डल झील और रिहायशी इलाकों में जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया। श्रीनगर में दिसंबर के महीने में अब तक का सबसे कम तापमान 13 दिसंबर 1984 को शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शहर में करीब 11 वर्ष में यह सबसे कम तापमान रहा है। 31 दिसंबर 2007 को शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

शीतलहर के कारण यहां की डल झील समेत कुछ जलाशयों और जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया है। काजीगुंड में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा पास के कोकरनाग में यह शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में रविवार रात का तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तथा गुलमर्ग में यह शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि लेह में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 14.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और पास के करगिल में यह शून्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कश्मीर इस वक्त ‘चिल्ले कलां’ की गिरफ्त में है। 40 दिन की इस अवधि के दौरान सबसे अधिक सर्दी महसूस की जाती है और बर्फबारी भी अधिक होती है जिससे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट देखी जाती है। चिल्ले कलां 31 जनवरी को खत्म हो जाता है। हालांकि इसके बाद भी कश्मीर में शीतलहर जारी रहती है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल