लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं: अनुराग ठाकुर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2021 16:11 IST

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan, Kabul) में बिगड़े हालातों के बीच लोगों को रेस्क्यू करना काफी मुश्किल हो रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हम अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. 

Open in App

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan, Kabul) में बिगड़े हालातों के बीच लोगों को रेस्क्यू करना काफी मुश्किल हो रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हम अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, बीते दिन केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों के फ्लोर लीडर्स को अफगानिस्तान की ताजा स्थिति से अवगत कराया था और बताया था कि कैसे हम भारतीयों को सफलतापूर्वक निकाल रहे हैं. अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि इस बीच गुरु ग्रंथ साहिब को भी सुरक्षित वापस भेज दिया गया है. 

बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भारत बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. इस ऑपरेशन का नाम देवी शक्ती रखा गया है. इस ऑपरेशन के तहत गुरूवार को भारतीय वायुसेना के विमान से काबुल से 24 भारतीयों और 11 नेपाली नागरिकों को रेस्क्यू कर दिल्ली लाया गया.  

बता दें कि बीती 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपने कब्जे की घोषणा कर दी थी. इसके बाद राजधानी काबुल हालात बिगड़ गए जिसे देखते हुए भारत ने  ऑपरेशन ‘देवी शक्ति’ शुरू किया और वहां फंसे नागरिकों को रेस्क्यू किया. भारत इस मिशन के तहत अब तक 800 से अधिक लोगों अफगानिस्तान से सकुशल रेस्क्यू कर चुका है. 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअनुराग ठाकुरS JaishankarKabul
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज