लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने नोएडा में उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, यूपी विधानसभा में योगी सरकार ने किया इंकार

By शिवेंद्र राय | Updated: February 24, 2023 15:27 IST

शुक्रवार, 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक डॉ. संग्राम सिंह यादव ने प्रश्न किया कि क्या सरकार लोकसभा चुनाव से पहले जातीय जनगणना कराएगी? सरकार की ओर से लिखित जवाब देते हुए कहा गया कि नहीं, इसका प्रश्न ही नहीं उठता।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने नोएडा में उठाया जातीय जनगणना का मुद्दासपा ने यूपी विधानसभा में की जातीय जनगणना कराने की मांगउत्तर प्रदेश सरकार ने लिखित जवाब देकर इंकार किया

नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार, 24 फरवरी को नोएडा के दौरे पर पहुंचे। यहां अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए जातीय जनगणना के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया।

जातीय जनगणना पर अखिलेश यादव ने कहा, "आपको याद होगा लोकसभा में नेताजी, शरद यादव जी, लालू प्रसाद यादव जी एवं देश के और दक्षिण भारत के सभी नेता कांग्रेस पार्टी के पास गए थे कि जातीय जनगणना हो। बीजेपी बहुत होशियार पार्टी है, अपनी पार्टी के उन नेताओं को आगे कर रही है जिनको कुछ नहीं दिया। जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री क्या कहते हैं यह सबसे बड़ा सवाल है।"

सपा प्रमुख ने आगे कहा, "बहुत से जागरूक लोग समाज के आगे आए हैं जिन्होंने कहा बिना जातीय जनगणना के जो हम जनता को सुविधा देना चाहते है, पॉलिसी बनाना चाहते हैं या यो जो योजनाएं जारी करना चाहते हैं उनसे मदद नहीं मिल पाएगी।"

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "गेहूं का आटा कितने में खरीदते होंगे आप, आटा कितना महंगा हो गया, काली दाल कितने में खरीदते है आप, मूंग दाल अरहर दाल कितने में हो गयी, सौ रुपए में दाल है की नहीं है? इन्होंने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आमदनी दुगनी हो जाएगी। महंगाई तो बढ़ा दी लेकिन आमदनी नहीं बढ़ी। जो लोग पाम आयल का प्रचार करते थे कई लोग बीमार हो गए, और पाम आयल उनका पाओगे जो पहले दुनिया में दो नंबर पर था अब नंबर ही नहीं पता कहा चले गए" अखिलेश यादव ने ये बातें अडानी समूह पर निशाना साधते हुए कही।

बता दें कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की विधान सभा में भी हंगामा हुआ। शुक्रवार, 24 फरवरी को राज्य की विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक डॉ. संग्राम सिंह यादव ने प्रश्न किया कि क्या सरकार लोकसभा चुनाव से पहले जातीय जनगणना कराएगी? सरकार की ओर से लिखित जवाब देते हुए कहा गया कि नहीं, इसका प्रश्न ही नहीं उठता। इसके बाद समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के विधायकों ने सदन में ही धरना दिया।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र