लाइव न्यूज़ :

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वामी चक्रपाणि और प्रमोद कृष्णन को फर्जी बाबा घोषित किया

By IANS | Updated: March 16, 2018 19:52 IST

स्वामी चक्रपाणि महाराज अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम श्री कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक और कांग्रेस नेता हैं। 

Open in App

इलाहाबाद, 16 मार्च। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज और श्री कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक और कांग्रेस के सदस्य आचार्य प्रमोद कृष्णम का नाम शामिल है। परिषद ने कहा कि यह दोनों बाबा किसी संन्यासी परंपरा से नहीं आते। 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने शुक्रवार को बैठक में महंतों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और विरोध स्वरूप कुम्भ 2019 का शाही स्नान नहीं करने का एलान कर दिया। बाड़ा उदासीन अखाड़ा कीडगंज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक फर्जी बाबा की सूची जारी करने के साथ ही इलाहाबाद में 2019 में होने वाले कुंभ पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में 13 आखड़ों के प्रतिनिधि शामिल थे।

इस बैठक में परिषद ने फर्जी बाबाओं की तीसरी सूची जारी करते हुए चक्रपाणि महाराज और आचार्य प्रमोद कृष्णम का नाम डाला है। स्वामी चक्रपाणि महाराज अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम श्री कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक और कांग्रेस नेता हैं। 

इसके साथ ही अखाड़ा परिषद ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और गंगा को निर्मल करने के लिये उचित प्रयास न होने और सड़कों के चौड़ीकरण में विलंब के विरोध में शाही स्नान न करने का एलान किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोई भी साधू-संत सरकारी सेवाओं का उपयोग नहीं करेगा। इस संदर्भ में महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि कुंभ की तैयारियां संतोषजनक नहीं है वह शाही स्नान का विरोध करेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया