लाइव न्यूज़ :

दो खुराक ले चुके विमान यात्रियों की नहीं होगी आरटी-पीसीआर जांच

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:05 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना निरोधक टीके की दो खुराक ले चुके विमान यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि अन्य राज्यों से वायु मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राज्य शासन ने संशोधित दिशानिर्देश जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित निर्देश के अनुसार ऐसे यात्री जिनके पास कोविड-19 टीकाकरण की दो खुराक पूर्ण होने का प्रमाण पत्र है, उन्हें आरटी-पीसीआर जांच की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया है। शेष यात्रियों के लिए 96 घण्टे पूर्व तक की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट का होना अनिवार्य होगा। इससे पहले राज्य सरकार ने इस महीने की तीन तारीख को निर्देश जारी कर राज्य में आने वाले विमान यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया था। राज्य शासन ने अपने निर्देश में कहा था कि कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके यात्रियों को भी 96 घंटे के भीतर की आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में रविवार को 27 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। छत्तीसगढ़ में रविवार तक 10,04,144 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है तथा 13,553 लोगों की मौत हुई है। राज्य में वर्तमान में 863 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ में दो सितंबर से स्कूलों में शुरू होंगी सभी कक्षाएं

भारतयात्री किराया में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने पर सहमति

भारतकेंद्रीय मंत्री मुण्डा ने की जनजातीय विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

भारतराजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को 1522 करोड़ रूपए की दूसरी किस्त का हुआ भुगतान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र