लाइव न्यूज़ :

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानः चयन समिति ने एम्स निदेशक पद के लिए तीन नामों का किया चयन, जानें कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2022 21:20 IST

एम्स के निदेशक पद के लिए करीब 32 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था। इनमें आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव के साथ ही एम्स के 13 डॉक्टर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वोच्च निकाय के समक्ष 29 मार्च को पेश किया जाएगा।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निकाय इसे मंजूरी दे देगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) के पास भेजा जाएगा।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता वाली खोज एवं चयन समिति ने एम्स निदेशक के पद के लिए तीन नामों का चयन किया है, जिन्हें संस्थान के निर्णय लेने वाले सर्वोच्च निकाय के समक्ष 29 मार्च को पेश किया जाएगा।

 

एक बार जब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निकाय इसे मंजूरी दे देगा तो इन नामों को अंतिम सहमति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) के पास भेजा जाएगा। जिन तीन नामों का चयन किया गया है उनमें एम्स के अंत:स्राव विज्ञान (एन्डोक्राइनोलॉजी) विभाग के प्रमुख डॉ. निखिल टंडन, एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख एवं हड्डी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा और संस्थान में जठरांत्ररोग विज्ञान (गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी) विभाग में प्रोफेसर डॉ. प्रमोद गर्ग शामिल हैं।

एम्स निदेशक पद के लिए नामों का चयन का जिम्मा जिस समिति को सौंपा गया है उसमें राजेश भूषण के अलावा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह शामिल हैं।

उन्होंने मंगलवार को बैठक की और तीन नामों का चयन किया। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘इन तीन नामों को मंजूरी के लिए 29 मार्च को एम्स के निकाय के समक्ष पेश किया जाएगा और उसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एसीसी को भेजा जाएगा।’’

नयी दिल्ली में स्थित एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 24 मार्च को खत्म होना था। उन्हें 28 मार्च 2017 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। एम्स के निदेशक पद के लिए करीब 32 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था। इनमें आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव के साथ ही एम्स के 13 डॉक्टर शामिल हैं।

टॅग्स :एम्सदिल्लीHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार