लाइव न्यूज़ :

एआईसीटीई अपने आइडिया लैब पहल के लिए हरियाणा में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 12:31 IST

Open in App

पुणे, 24 सितंबर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) अपने ‘आइडिया डेवलपमेंट, इवैल्युएशन एंड एप्लीकेशन (आइडिया) लैब’ पहल के लिए हरियाणा में जल्द एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करेगा। एआईसीटीई के सदस्य-सचिव ने यह जानकारी दी।

छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के बुनियादी सिद्धांतों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने और यहां तक कि उत्पाद विजुअलाइजेशन के माध्यम से सीखने, व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के इरादे से समूचे देश में एआईसीटीई-आइडिया लैब की स्थापना की जा रही है।

पुणे में बृहस्पतिवार को डीवाई पाटिल अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय (डीवाईपीआईयू) में सप्ताह भर चलने वाले ‘फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम’ (एफडीपी) आरंभ करते हुए एआईसीटीई के सदस्य-सचिव डॉक्टर राजीव कुमार ने कहा, ‘‘हमलोग जल्द हरियाणा में आइडिया लैब के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगे।’’

एक प्रेस विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया कि एआईसीटीयू समूचे देश में इस तरह की शिक्षा का प्रसार करना चाहता है। इस अवसर पर एआईसीटीई के सलाहकार, (संस्थागत विकास प्रकोष्ठ) डॉ नीरज सक्सेना ने कहा कि आइडिया लैब अनुभव से सीखने के बारे में है जो ऑनलाइन माध्यस से सीखने का पूरक होगा और यह भविष्य में मुख्यधारा का विषय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे