लाइव न्यूज़ :

नोएडा एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो लाइन को जोड़ने की संभावना पर अध्ययन के लिए समझौता

By भाषा | Updated: September 3, 2021 12:51 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने तथा दिल्ली मेट्रो से जोड़ने की संभावना के अध्ययन को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण तथा डीएमआरसी के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुआ। एक्सप्रेस मेट्रो चलाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। इसके साथ ही परी चौक से नयी दिल्ली के शिवाजी मेट्रो स्टेशन तक ट्रैक के संबंध में संभावना रिपोर्ट बनाई जाएगी। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेवर-ग्रेटर नोएडा मेट्रो की डीपीआर और परी चौक से नयी दिल्ली के शिवाजी मेट्रो स्टेशन तक ट्रैक को लेकर संभावना रिपोर्ट बनाने के लिए अनुबंध हुआ। ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक डीपीआर पूर्व में बनी थी। उसमें 25 स्टेशन प्रस्तावित किए गए थे। इस रूट की संशोाधित डीपीआर का काम डीएमआरसी को दिया गया है। ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट के लिए 35.64 किलोमीटर ट्रैक बनेगा या यह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो की तरह ही एक्सप्रेस लाइन होगी। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस मेट्रो में पांच से छह स्टेशन बनाए जाएंगे। इसकी गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। इसका पहला स्टेशन नॉलेज पार्क टू और आखिरी स्टेशन नोएडा एयरपोर्ट टर्मिनल होगा। यह मेट्रो एक्सप्रेसवे के किनारे-किनारे जाएगी। इसको बनाने में करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सिंह ने बताया कि इस रूट को शिवाजी मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के संबंध में डीएमआरसी अध्ययन करेगा। अगर इस रूट से ग्रेटर नोएडा जुड़ जाएगा तो दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट आपस में मेट्रो से जुड़ जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारतदिल्ली में आज से शुरू हो गई लग्जरी यमुना क्रूज, जानें टिकट प्राइस और पूरी डिटेल्स

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र