लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना में करार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:23 IST

Open in App

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने बुधवार को एक सहमति पत्र पर दस्तखत किया जिसके तहत दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को प्रोत्साहित करने के लिए साझी प्रतिबद्धता जताई। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दस्तावेज ‘‘ भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के संबंधों की संयुक्त निर्देशिका’’ का उद्देश्य क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रुख अपनाना है। बयान में कहा गया, ‘‘यह दस्तावेज हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को प्रोत्साहित करने की साझी प्रतिबद्धता को बढ़ाने के लिए अहम होगा। ’’ इस दस्तावेज पर डिजिटल माध्यम से हुए कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के चीफ एडमिरल कर्मबीर सिंह और ऑस्ट्रेलियाई नौसना के प्रमुख वाइस एडमिरल माइकल एन नूनान ने दस्तखत किए। गौरतलब है कि पिछले साल जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को बढ़ाते हुए वृहद रणनीतिक साझेदारी के स्तर का किया था और एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का रणनीतिक सहयोग के लिए इस्तेमाल करने हेतु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच हुए ऑनलाइन सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी गोला-बारूद और मिसाइल, रक्षा मंत्रालय उठाया बड़ा कदम

भारतरक्षा क्षेत्र में क्षमता की उड़ान को दुनिया ने देखा

भारतशिक्षा की कीमत पर फलता-फूलता दुनिया का रक्षा बजट 

भारत'ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 100 आतंकी', सर्वदलीय मीटिंग में बोले राजनाथ सिंह

भारतPahalgam Attack: भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए आर्म्स फैक्ट्रियों ने छुट्टियां कैंसिल, कर्मचारियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज