लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर की रिहाई के बाद, IB ने घुसपैठ और धमाकों को लेकर राजस्थान बॉर्डर पर जारी किया अलर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: September 10, 2019 05:06 IST

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कौशिश कर रहा है। पाकिस्तानी सेना बैट एक्शन के जरिए घुसपैठियों को भारत भेजने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय सेना ने इस आतंकी घुसपैठ को नाकाम कर दिया था और 8 आतंकियों को मार गिराया था।

Open in App

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने जम्मू और राजस्थान बॉर्डर पर आतंकी घुसपैठ और धमाकों को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईबी को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने आतंकी हमलों के लिए जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को रिहा कर दिया है.

साथ ही जम्मू और राजस्थान सेक्टर में अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं. खुफिया जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान खत्म होने के बाद से एलओसी पर लगातार घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं. पाकिस्तान और आतंकी संगठन बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं.

आईबी ने राजस्थान-जम्मू सीमा पर तैनात बीएसएफ और सेना अधिकारियों को अलर्ट भेजा है. इमरान खान के बयान के बाद तनाव बढ़ा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले दिनों कहा था कि भारत जम्मू-कश्मीर में जो कुछ कर रहा है, उसका हरसंभव जवाब दिया जाएगा.

भारत के इस कदम को वैश्विक समुदाय ने नजरअंदाज किया है. इस बयान के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पाक सेना प्रमुख कमर बाजवा ने भी कहा है कि कश्मीर हमारी दुखती रग है.

आतंकियों का खुलासा :

पाकिस्तानी फौज कर रही है मदद हाल में सेना और पुलिस ने खुलासा किया कि 21 अगस्त को गिरफ्तार लश्कर के दो आतंकियों ने कबूला था कि एलओसी के उस तरफ पाकिस्तानी फौज हमारी मदद कर रही है. पाक फौज से हमें हमले की ट्रेनिंग मिली है

टॅग्स :राजस्थानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?