लाइव न्यूज़ :

Suraj Revanna Arrested: प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब भाई सूरज गिरफ्तार, JDS कार्यकर्ता से दुराचार का आरोप- रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: June 23, 2024 10:28 IST

Suraj Revanna Arrested: जेडीएस कार्यकर्ता से दुराचार के आरोप में रविवार को प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना को हासन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, सूरज की ओर से शिकायतकर्ता के खिलाफ कंप्लेंट की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्वल रेवन्ना के बाद अब भाई सूरज रेवन्ना पर दुराचार के आरोपरविवार को हासन पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कियाहालांकि, अब सूरज की ओर से शिकायतकर्ता पर कंप्लेंट कराई गई है

नई दिल्ली: जनता दल (सेक्युलर) के विधायक सूरज रेवन्ना को पार्टी कार्यकर्ता से दुराचार करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बात की जानकारी हासन पूलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सूरज पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं, जिनपर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं। सूरज रेवन्ना के खिलाफ पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ दुराचार करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले सूरज से यहां सीईएन पुलिस थाने में रातभर पूछताछ की गई। 

पुलिस में एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने यह शिकायत दी थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एच डी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ दुराचार किया था। इस शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जद (एस) नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (दुराचार), 342 (बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था। 

सूरज रेवन्ना के सहयोगी ने भी की शिकायतसूरज रेवन्ना के सहयोगी शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उन्होंने और उनके रिश्तेदार ने जद (एस) एमएलसी से 5 करोड़ रुपए की उगाही करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि दोनों ने उनकी मांग पूरी नहीं करने पर राजनेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी। शिवकुमार ने एफआईआर में दावा किया है कि शिकायतकर्ता ने बाद में अपनी मांग 5 करोड़ से घटाकर 2 करोड़ रुपए कर दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार की शिकायत में जद (एस) कार्यकर्ता ने नौकरी की तलाश में छह महीने पहले और फिर जून में सूरज से मुलाकात की थी। यह धमकी तब दी गई, जब एमएलसी ने कहा कि वर्तमान में उस व्यक्ति को नौकरी दिलाने में मदद करना उनके लिए संभव नहीं है, लेकिन भविष्य में इस पर विचार किया जा सकता है।

सूरज रेवन्ना ने गिरफ्तारी के बाद इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। पुलिस ने सूरज के अलावा उस शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया, जिसने कथित तौर पर जबरन वसूली का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाकर्नाटकBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र