लाइव न्यूज़ :

भाजपा संगठन में अब बदलाव की तैयारी! रविशंकर प्रसाद सहित जावड़ेकर और हर्षवर्धन को मिलगी बड़ी जिम्मेदारी

By नितिन अग्रवाल | Updated: July 8, 2021 09:21 IST

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का विस्तार बुधवार को हो गया। इसके तहत 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसमें 36 नए चेहरे शामिल किए गए। इस बीच अब भाजपा संगठन में भी बड़े बदलाव की तैयारी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा संगठन के पदाधिकारियों में भी बड़े बदलाव की तैयारीसंगठन में मंत्रिमंडल छोड़ने वाले कद्दावर नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भाजपा संगठन के पदाधिकारियों में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। पहले ही कई रिक्तियों वाली पार्टी की शीर्षस्थ संस्था संसदीय बोर्ड में थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाने से एक और जगह खाली हुई है।

वहीं, भूपेंद्र यादव के सरकार में शामिल होने से महासचिव पद का भी एक स्थान रिक्त हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि खाली पदों को भरने के साथ मंत्रिमंडल छोड़ने वाले कद्दावर नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलेगी।

माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद और डॉ हर्षवर्धन सरीखे दिग्गज नेताओं को संगठन में अहम में जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं।

ऐसे में उपाध्यक्ष, महासचिव और 25 मोर्चा और विभागों के प्रमुखों के रूप में पार्टी में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हो सकता है। नड्डा का फोकस इन विभागों और मोर्चा को नई दिशा देने पर होगा। नई नियुक्तियों में भी पार्टी के 'एक व्यक्ति एक पद' के सिद्धांत का पालन किया जाएगा।

इसके साथ ही पदाधिकारियों की नियुक्ति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के आगामी विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखा जाएगा।

संसदीय बोर्ड में रिक्तियां बढ़ीं

अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन के बाद से ही संसदीय बोर्ड में उनकी जगह खाली है। थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने के बाद एक स्थान और रिक्त हुआ है। जानकारों का मानना है कि संसदीय बोर्ड में एक सदस्य अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए किसी दलित या आदिवासी नेता को संसदीय बोर्ड में शामिल किया जाएगा।

माना जा रहा है कि यह जिम्मेदारी उपनेता पीयूष गोयल को दी जा सकती है। हालांकि मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर को भी ये जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी में उपाध्यक्ष का पद खाली हुआ, जिस पर अभी तक कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में पार्टी के सभी 10 उपाध्यक्षों के पदों पर भी उनमें से कुछ को समायोजित किया जा सकता है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीरविशंकर प्रसादप्रकाश जावड़ेकरहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र