लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में 10 साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनावों के कई रोचक पहलू भी, '9 महिलाएं हैं.. तो'

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 17, 2024 15:57 IST

पहले चरण के मतदान के बहुत से हे रोचक पहलू कश्मीर में

Open in App

जम्मू: 10 सालों के बाद कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के कई रोचक पहलू भी हैं। सबसे बड़ा पहलू यह है कि पहले चरण में कुल 219 उम्मीदवारों में से केवल नौ महिलाएं हैं तो डोडा, भद्रवाह और अनंतनाग पश्चिम जैसे प्रमुख निर्वाचन इलाकों में उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में नाम वापस लिए हैं। डोडा में सबसे ज्यादा सात उम्मीदवार बाहर हुए हैं। जबकि 219 उम्मीदवारों में से 42 परसेंट आजाद उम्मीदवार भी हैं। जबकि मुख्य मुकाबला नेकां और पीडीपी के बीच ही है।

पहले चरण में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के 21 उम्मीदवार (10 फीसदी) हैं, जबकि जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस 18 सीटों (आठ फीसदी) पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों (सात फीसदी) के लिए चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस के 9 उम्मीदवार (चार फीसदी) हैं। संख्या के मामले में 42 परसेंट निर्दलीय उम्मीदवार इस दौड़ में हावी हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार पंपोर विधानसभा सीट से मैदान में हैं जिनकी संख्या 14 हैं। उसके बाद शांगस और अनंतनाग में 13-13 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में प्रमुख सीटों पर जाने-माने राजनीतिक हस्तियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पंपोर में, नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी का मुकाबला पीडीपी के जहूर अहमद मीर से होगा, जिन्होंने 2008 और 2014 में जीत हासिल की थी। अनंतनाग से पूर्व सांसद मसूदी मीर को हराने की कोशिश कर रहे हैं।

यही नहीं कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस चार निर्वाचन क्षेत्रों में दोस्ताना मुकाबला कर रहे हैं। बनिहाल में विकार रसूल वानी (कांग्रेस) और सज्जाद शाहीन (नेशनल कांफ्रेंस) दोनों ही चुनाव लड़ रहे हैं। भद्रवाह में, नेकां के शेख महबूब इकबाल और कांग्रेस पार्टी के नदीम शरीफ सियासी मैदान में हैं। देवसर में पीरजादा फिरोज अहमद (नेकां) और अमन उल्लाह मंटू (कांग्रेस) चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह से शेख रियाज अहमद (कांग्रेस) और खालिद नजीब सुहरवर्दी (नेकां) डोडा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि पहला चरण जम्मू कश्मीर में पूरे चुनाव की दिशा तय करेगा। सिर्फ इस चरण में 23 लाख से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें 1.23 लाख युवा मतदाता (18 से 19 साल) शामिल हैं, इसलिए राजनीतिक दल समर्थन हासिल करने के लिए कोशिश तेज कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSrinagarKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

भारतजम्मू में बंद हुआ ’दरबार’, अब श्रीनगर में 4 मई को खुलेगा

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में घटते धान के खेतों के कारण चावल की खेती में लगातार गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु