लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: पुलिस बेस पर तालिबानी हमला, 19 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 9, 2018 18:44 IST

अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में एक अड्डे पर आज तड़के तालिबान लड़ाकों के हमले में कम से कम 19 अफगान पुलिस अधिकारी मारे गए हैं जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है।

Open in App

कुंदूज (अफगानिस्तान), 9 जून। अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में एक अड्डे पर आज तड़के तालिबान लड़ाकों के हमले में कम से कम 19 अफगान पुलिस अधिकारी मारे गए हैं जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों की ओर से अगले हफ्ते से अभूतपूर्व संघर्षविराम की घोषणा से कुछ घंटे पहले इस हमले को अंजाम दिया गया।  तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

पश्चिमी प्रांत हेरात में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादियों के हमले के एक दिन बाद यह हमला हुआ है। उस हमले में 17 अफगान सैनिक मारे गए थे। कुंदूज के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता नेहमतुल्ला तैमूरी ने कहा कि कल-ए-जाल जिले में एक पुलिस अड्डे पर आज के हमले में स्थानीय पुलिस बल के पांच सदस्य जख्मी भी हुए। 

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता एन्हामुद्दीन रहमानी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि तालिबान के आठ लड़ाके भी मारे गए। ईद के पहले तीन दिनों के लिए अफगान सुरक्षा बलों के साथ संघर्षविराम की तालिबान की घोषणा से कुछ घंटे पहले यह हमला किया गया। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा