लाइव न्यूज़ :

आदित्यनाथ ने दिए पर्वों के दौरान संक्रमण से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:03 IST

Open in App

लखनऊ, नौ नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्वों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पूरी सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश सोमवार को दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, इसके बावजूद किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा असावधानी जोखिमपूर्ण हो सकती है, इसलिए संक्रमण की रोकथाम व उपचार की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए।

मुख्यमंत्री सोमवार को यहां एक बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबह कोविड अस्पताल में तथा शाम को एकीकृत कमान एंव नियंत्रण केन्द्र में नियमित रूप से बैठक करें। इस बैठक में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की जाए तथा आगे की रणनीति तैयार की जाए।

आदित्यनाथ ने कहा कि संक्रमण की दर में कमी के बावजूद चिकित्सालयों की व्यवस्था को चाक-चैबन्द रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक किये जाने की कार्रवाई निरन्तर जारी रखी जाए और इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का भरपूर इस्तेमाल किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला