लाइव न्यूज़ :

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव पर कड़ा मुकाबला, बीजेपी के भव्य बिश्नोई के सामने आप के सतेंद्र सिंह, जानें क्या है समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2022 15:42 IST

हरियाणाः पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के लिए यह उपचुनाव एक परीक्षा होगा, क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र पिछले पांच दशकों से उनके परिवार का गढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकुलदीप बिश्नोई ने अगस्त में कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था जिससे इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। आम आदमी पार्टी ने सतेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है, जो पहले भाजपा में थे।कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को अगले महीने होने वाले आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। आदमपुर को बिश्नोई परिवार का गढ़ माना जाता है।

कुलदीप बिश्नोई ने अगस्त में कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था जिससे इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। बाद में, वह अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के लिए यह उपचुनाव एक परीक्षा होगा, क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र पिछले पांच दशकों से उनके परिवार का गढ़ रहा है।

बेटे भव्य की उम्मीदवारी की घोषणा के तुरंत बाद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया, “आदमपुर उपचुनाव में भव्य बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार जताता हूं।” आम आदमी पार्टी ने सतेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है, जो पहले भाजपा में थे।

कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर के लोग भाजपा उम्मीदवार को वोट देंगे तथा उस रिश्ते को और मजबूत करेंगे, जो उनके परिवार का निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ पीढ़ियों से रहा है। भव्य बिश्नोई ने उन पर विश्वास जताने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि वह लोगों और अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने आदमपुर के लोगों को अपना परिवार बताया और कहा, "मुझे यकीन है कि आदमपुर इस बार भी हमेशा की तरह जीतेगा।" भाजपा में शामिल होने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह चाहते हैं कि उनके बेटे को उपचुनाव में उतारा जाए।

बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा था कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि उनके बेटे भव्य वहां से उपचुनाव लड़ें और उन्होंने पार्टी आलाकमान को लोगों की इच्छा से अवगत करा दिया है। भव्य बिश्नोई ने 2019 में हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। उपचुनाव तीन नवंबर को होगा और मतगणना छह नवंबर को होगी।

कांग्रेस व्हिप का उल्लंघन करने और राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी समर्थित उम्मीदवार को वोट देने के कारण पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने के लगभग दो महीने बाद चार अगस्त को बिश्नोई (54) भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आदमपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई होगी।

भान ने कहा, "आदमपुर कांग्रेस का गढ़ था, है और भविष्य में भी रहेगा।" कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए भान ने शुक्रवार को कहा था, "जिस तरह बिश्नोई ने पार्टी और आदमपुर के लोगों को धोखा दिया, लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। कांग्रेस अच्छे मत अंतर से जीतेगी।"

यह कहे जाने पर कि आदमपुर को भजनलाल परिवार का गढ़ माना जाता है, आप के सतेंद्र ने कहा कि आप ने हमेशा गढ़ ध्वस्त किए हैं। उन्होंने कहा, "हमने इसे दिल्ली और पंजाब में भी देखा है, जहां प्रतिद्वंद्वी दलों के दिग्गजों को धूल चाटनी पड़ी।" 

टॅग्स :उपचुनावहरियाणाचुनाव आयोगकुलदीप बिश्नोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला