लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री पूजा भट्ट, राहुल गांधी का बढ़ाया हौसला, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: November 2, 2022 09:54 IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है। राहुल गांधी ने आज की यात्रा हैदराबाद से शुरू की। कुछ देर के लिए फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट भी यात्रा में शामिल हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के 56वें दिन की शुरूआत आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद शहर से हुई।कांग्रेस की इस यात्रा में राहुल गांधी का फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी कुछ देर साथ दिया।‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

हैदराबादः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 56वें दिन की शुरूआत आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद शहर से की। यात्रा में अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ समय के लिए शामिल हुईं। इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ कदमताल करती नजर आईं। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक मूक क्रांति ला रही है, जो राजनीतिक परिदृश्य को बदलेगी। खड़गे ने बुधवार को यात्रा शुरू करने से पहले ‘भारत यात्रियों’ के साथ बात की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हैदराबाद के बोवेनपल्ली में भारत यात्रियों से बात की। वे भी राहुल गांधी जी के साथ 3,500 किलोमीटर चलेंगे, जो हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा एक मूक क्रांति ला रही है, जो राजनीतिक परिदृश्य को बदलेगी।’’ भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है। यह हैदराबाद सिटी की बालानगर मेन रोड पर एमजीबी बजाज शोरूम से बुधवार सुबह शुरू हुई। यात्रा सुबह एक बार हफीज्पेट में होटल किनारा ग्रांड में रुकेगी और फिर बीएचईएल बस स्टैंड से शुरू होगी। शाम को यात्रा मुथंगी के पास हरि दोष में रुकेगी, जबकि रात में यात्री गणेश मंदिर रुद्रराम के सामने कौलमपेट के पास ठहरेंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद की पहचान चार मीनार के सामने मंगलवार को तिरंगा फहराया था। करीब 32 साल पहले राहुल गांधी के पिता एवं तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजीव गांधी ने भी उसी स्थान से ‘सदभावना यात्रा’ की शुरुआत की थी। चारमीनार इलाके में भारी भीड़ के बीच गांधी ने तिरंगा फहराया।

राहुल गांधी ने जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया तब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी भी मौजूद थे। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ के नारे और सड़क किनारे खड़ी भीड़ के बीच चारमीनार पहुंचे।

 

टॅग्स :पूजा भट्टराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र