लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अभिनेता अरमान कोहली को नहीं मिली जमानत

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:25 IST

Open in App

मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका यहां स्थित एक अदालत ने शनिवार को खारिज कर दी। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने कोहली को गत रविवार को उनके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था और इस दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद हुआ था। अभिनेता ने दलील दी कि उनके पास से मादक पदार्थ बहुत कम मात्रा में कथित तौर पर बरामद हुआ था और इस तरह वह जमानत के हकदार हैं। वहीं, विशेष लोक अभियोजक अद्वैत सेथना ने जमानत आवेदन का विरोध किया और दावा किया कि मामले में दो प्रमुख आरोपियों से कोहली के सीधे संबंध थे। अदालत ने कोहली और मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों की भी जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअरमान कोहली को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, ड्रग्स केस में 1 लाख के निजी मुचलके पर हुई जमानत

बॉलीवुड चुस्कीक्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, मीडिया रिपोर्ट में दावा- फोन जब्त कर हो रही उसकी भी जांच

भारतकेरल बिशप का गंभीर आरोप, कहा- गैर मुस्लमानों को 'नारकोटिक जिहाद' के तहत फंसाया जा रहा है

भारतदेश में 100 शीर्ष ड्रग माफिया सरगनाओं की पहचान कर कार्रवाई शुरू हुई : सरकार

भारतअदालत ने अभिनेता अरमान कोहली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल