लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत मिशन के तहत लगभग 13 लाख भारतीयों को लाया गया स्वदेश

By भाषा | Updated: September 3, 2020 19:45 IST

अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, मालदीव, कतर आदि के साथ चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने बताया कि वंदे भारत मिशन के छठे चरण के तहत इस महीने 1007 अंतरराष्ट्रीय उड़ान निर्धारित हैं जो 24 देशों से संबंधित हैं।अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जहां तक द्विपक्षीय एयर बबल सेवा का सवाल है, यह 11 देशों के साथ चल रहा है।

नयी दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को "वंदे भारत" मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 13 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक डिजिटल प्रेस वार्ता में बताया, ‘‘ इस मिशन के शुरू होने के बाद से दो सितंबर तक ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत लगभग 13 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।’’

उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से वंदे भारत मिशन का छठा चरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत लोगों को विभिन्न माध्यमों से भारत लाया जा रहा है जिसमें एयर इंडिया, निजी एवं विदेश कैरियर, नौसेना के जहाज आदि शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि वंदे भारत मिशन के छठे चरण के तहत इस महीने 1007 अंतरराष्ट्रीय उड़ान निर्धारित हैं जो 24 देशों से संबंधित हैं । इस दौरान दो लाख लोगों को लाने का कार्यक्रम हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि जहां तक द्विपक्षीय एयर बबल सेवा का सवाल है, यह 11 देशों के साथ चल रहा है।

गौरतलब है कि यह व्यवस्था अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, मालदीव, कतर आदि के साथ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा मिशन के जरिये आने को इच्छुक लोगों के संबंध में मांग पर करीबी नजर रखी जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस विषय पर नागर विमानन मंत्रालय भी कई तरह से सहयोग कर रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नागर विमानन मंत्री ने कहा था कि 18 और देशों के साथ ऐसी सेवाएं शुरू करने को लेकर बातचीत चल रही है। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज