लाइव न्यूज़ :

Aanvi Kamdar Death: रील बनी मौत की वजह!, अन्वी कामदार की वीडियो बनाते समय खाई में गिरने से मौत, 300 फुट गहरी खाई में गिरी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2024 12:18 IST

Aanvi Kamdar Death: अपनी बनाईं ‘रील’ से मशहूर हुईं मुंबई निवासी अन्वी कामदार की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक वीडियो बनाने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देAanvi Kamdar Death: पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। Aanvi Kamdar Death: पेशे से सीए अन्वी अपनी सोशल मीडिया रील के लिए मशहूर थीं। Aanvi Kamdar Death: वीडियो बनाने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई।

Aanvi Kamdar Death: मुंबई की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रील स्टार अन्वी कामदार की मंगलवार (16 जुलाई) को रायगढ़ जिले के मान गांव में कुंभे झरने पर रील बनाते समय 300 फुट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। यह घटना घटी, जब आन्वी अपने सात दोस्तों के साथ पिकनिक पर थी। झरने के पास अपने मोबाइल कैमरे से रील रिकॉर्ड करते समय आन्वी का पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे गहरी खाई में जा गिरी। उसके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जो स्थानीय ट्रैकर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपने सात दोस्तों के साथ घूमने गई 27 वर्षीय ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ अन्वी मंगलवार को वीडियो बनाते समय रायगढ़ जिले के मानगांव में कुंभे झरने के पास 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं। मानगांव थाने के अधिकारी के अनुसार, मुंबई के मुलुंड की निवासी अन्वी बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। पेशे से सीए अन्वी अपनी सोशल मीडिया रील के लिए मशहूर थीं। 

घंटों की तलाश के बाद अन्वी का शव मिला। चट्टानें गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करने वाली अन्वी को रील बनाने का शौक था। उन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में व्यापक रूप से पहचाना गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला