लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine Crisis: अब तक 18 हजार भारतीय आ चुके हैं यूक्रेन से वापस, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 3, 2022 20:03 IST

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद कुल 18,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन से भारत लौटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 6,400 भारतीय आए हैं वापसMEA ने कहा, अगले 24 घंटों में 18 फ्लाइट शेड्यूल हैं

नई दिल्ली: बीते एक सप्ताह से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। यूक्रेन की धरती पर हो रहे इस जंग बीच भारत सरकार का 'ऑपरेशन गंगा' यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए चलाया जा रहा है। भारत सरकार की प्राथमिकता है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जाए। 

गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद कुल 18,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन से भारत लौटे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 30 उड़ानें अब तक यूक्रेन से 6,400 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 18 और फ्लाइट शेड्यूल हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, शुरुआत में 20,000 भारतीय नागरिकों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन कई ऐसे भी थे जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था। हमारा अनुमान है कि कुछ सौ नागरिक अभी भी खार्किव में रह रहे हैं। हमारी प्राथमिकता छात्रों को सुरक्षित रूप से बाहर ले जाना है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हमें जो रूट सुविधाजनक लगेगा हम वहां से उन्हें निकालेंगे। यूक्रेन से बाहर निकलने के बाद ज़्याजा परेशानी नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रूस के उस दावे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें ये कहा गया है कि यूक्रेन भारतीय छात्रों को बंधक बनाकर उन्हें अपनी ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। इस पर बागची ने कहा कि हमारे पास वहां पर बंधक बनाकर रखने की कोई भी जानकारी नहीं है।

ऑपरेश गंगा को और गति देने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम और उड़ानें शेड्यूल कर रहे हैं और अगले 2-3 दिनों में बड़ी संख्या में भारतीय वापस लौट आएंगे। मैं अपने लोगों की मेज़बानी करने और उन्हें निकालने में सहायता प्रदान करने के लिए यूक्रेन की सरकार और पड़ोसी देशों की सराहना करना चाहता हूं।  

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादForeign Ministryयूक्रेनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल