लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 12:00 IST

Open in App

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का केवल एक नया मामला सामने आया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में यह संख्या बढ़कर 7,549 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे पर जांच के दौरान इस नए मामले का पता चला। उड़ान से आने वाले सभी यात्रियों को द्वीप में प्रवेश से पहले अनिवार्य आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना पड़ता है। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने ट्वीट किया, "कोलकाता से यात्रा करने वाले अबरदीन बाजार के एक निवासी को पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डा पर पहुंचने पर संक्रमित पाया गया। यह बहुत जोखिम भरा है, इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। कोविड नियमों का पालन करें।" अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में अब केवल एक कोविड-19 मरीज है और रोगी दक्षिण अंडमान जिले में है। अन्य दो जिले - उत्तर और मध्य अंडमान-निकोबार कोविड​​​​-19 मुक्त हैं। उन्होंने बताया कि कोविड​​​​-19 से अब तक कुल 7,419 लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से हुई मौत की संख्या 129 रही क्योंकि पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के कारण कोई मौत नहीं हुई। कोविड-19 के लिए अब तक 4,61,421 नमूनों की जांच की गई है और कुल संक्रमण दर 1.64 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 3,27,480 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है, जिनमें से 2,29,040 लोगों को पहली खुराक मिली है और 98,440 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचेन्नई और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए यात्री जहाज सेवा शुरू करने की मांग

भारतअंडमान और निकोबार में लगातार चौथे दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

भारततकनीकी गड़बड़ी के कारण हड्डो जेटी लौटा 400 यात्रियों को ले जा रहा पोत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज