तकनीकी गड़बड़ी के कारण हड्डो जेटी लौटा 400 यात्रियों को ले जा रहा पोत

By भाषा | Published: August 26, 2021 12:49 PM2021-08-26T12:49:56+5:302021-08-26T12:49:56+5:30

The vessel carrying 400 passengers returned to Huddo jetty due to technical glitch | तकनीकी गड़बड़ी के कारण हड्डो जेटी लौटा 400 यात्रियों को ले जा रहा पोत

तकनीकी गड़बड़ी के कारण हड्डो जेटी लौटा 400 यात्रियों को ले जा रहा पोत

करीब 400 यात्रियों को पोर्ट ब्लेयर से हट बे ले जा रहे अंडमान-निकोबार प्रशासन के एक पोत को तकनीकी गड़बड़ी के कारण हड्डो जेटी लौटना पड़ा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र-शासित प्रदेश प्रशासन की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि रॉस आइलैंड पार करने के बाद ‘एमवी सिंधु’ पोत के ‘स्टीयरिंग व्हील’ में बुधवार को कुछ गड़बड़ी आ गई। इसके बाद पोत को यहां हैडो जेटी वापस लाना पड़ा। विज्ञप्ति में बताया गया कि एमवी सिंधु पोत पर सवार सभी यात्रियों को एक अन्य पोत एमवी कालीघाट में स्थानांतरित किया गया, जो हट बे के लिए बुधवार शाम को रवाना हुआ। 500 पैक्स-150 मीट्रिक टन मालवाहक पोत 'एमवी सिंधु' को हाल में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के बेड़े में शामिल किया गया है और वह अपनी पहली समुद्री यात्रा के तहत हट बे जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The vessel carrying 400 passengers returned to Huddo jetty due to technical glitch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Nicobar Administration