लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नये मामले सामने आये, जो लगभग पिछले दो महीने में दर्ज किये गये मामलों में संख्या के लिहाज से सबसे कम रहे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार इस महामारी से 122 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर घटकर 1.19 प्रतिशत हो गई।

दिल्ली में 22 मार्च को इस संक्रमण के 888 मामले दर्ज किये गये थे और इसके बाद से पहली बार एक दिन में एक हजार से कम मामले सामने आये हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि लंबे समय के बाद एक दिन में लगभग 900 मामले सामने आये है और ‘‘मुझे उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में जैसे-जैसे मामले कम होंगे, हम आगे भी अनलॉक करना जारी रखेंगे। हम चाहते हैं कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटे।’’

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इस महामारी से 122 और मरीजों की मौत होने से दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,073 पर पहुंच गई।

बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,072 मामले सामने आये थे और 117 मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 1.53 प्रतिशत थी। शुक्रवार को 1,141 मामले सामने आये थे और 139 लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को स्वास्थ्य बुलेटिन साझा किया और कहा कि संक्रमण के दैनिक मामले फिर से एक हजार से कम पर आ गये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारत अधिक खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो