लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 9,541 नए मामले, 97 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2021 00:44 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 अप्रैल गुजरात में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 9,541 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 3,94,229 हो गई है।

वहीं, शनिवार को एक दिन में संक्रमण से 97 लोगों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,783 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 5,267 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक 3,33,564 मरीज ठीक हो चुके हैं जो कुल मरीजों का 84.61 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि गुजरात में 55,398 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 304 वेंटिलेटर पर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि महामारी से आज सबसे अधिक 26 मौत सूरत में हुईं जबकि अहमदाबाद में 25, राजकोट में 10, वड़ोदरा में आठ, सुरेंद्रनगर में छह लोगों की जान गई। बाकी लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई।

राज्य सरकार के मुताबिक प्रदेश में अब तक 88.08 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 13.61 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

पड़ोसी केंद्रशासित प्रदेश दादर नगर हवेली और दमन व दीव में 24 घंटे में संक्रमण के 67 मामले सामने आए हैं जबकि 26 मरीज ठीक हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यहां 915 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण